scriptछेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने विधवा महिला की नाक काटी | slit nose of the widow woman by brother in law | Patrika News

छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने विधवा महिला की नाक काटी

locationपीलीभीतPublished: Sep 20, 2016 01:43:00 pm

आरोपी पहले भी महिला से अश्लील हरकत कर चुका था। उस वक्त शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

victim women

victim women

पीलीभीत। एक विधवा महिला को उसके जेठ ने असहनीय पीड़ा देकर अपमानित किया। वजह जो सामने आई वो न सिर्फ रिश्तों को कलंकित करने वाली है बल्कि महिलाओं की अपनों के ही बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने वाली है। पीड़ित महिला के जेठ ने ये कहते हुए उसकी नाक काट डाली कि मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा। घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव दहगला की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जेठ की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस की लापरवाही आई सामने
गांव दहगला के आरोपी नत्थूलाल के छोटे भाई की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छोटे भाई की मौत के कुछ दिन बाद से ही नत्थूलाल उसकी विधवा से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। एक महीना पहले मौके पाकर नत्थूलाल ने विधवा महिला से अश्लील हरकत की। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी गई। पीड़ित महिला के मुताबिक पुलिस ने घरेलू विवाद बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

जेठ ने काटी विधवा की नाक
जिसके बाद महिला परेशान होकर नेपाल में मजदूरी कर रहे अपने पुत्र.के पास चली गई। 15 सितंबर को महिला वापस गांव आई थी। अब फिर मौका पाकर जेठ नत्थू महिला के घर में घुस गया उससे पत्नी की तरह रखने की बात कहते हुए छेड़छाड करने लगा। इसी बीच महिला किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब हो गई। जिसके बाद ग्राम प्रधान के पास गई। प्रधान ने मामला निपटाने के लिए घर पहुंचने को कहा। महिला वापस घर पहुंची तो प्रधान के पहुंचने से पहले ही जेठ नत्थू ने महिला की नाक पर ये कहते हुए हमला कर दिया कि मेरी नहीं होगी तो किसी के लायक भी नहीं रखूंगा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में एक बात देखने आ रही है कि एक महीना पहले अगर पुलिस ने कार्रवाई में हीलाहवाली न की होती तो इस विधवा महिला को इस असनीय पीड़ा और अपमान को न झेलना पड़ता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो