scriptसपाइयों ने अपने ही मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा! | sp workers complain to mulayam singh against his ministers and legislators | Patrika News

सपाइयों ने अपने ही मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा!

locationपीलीभीतPublished: Sep 20, 2016 01:39:00 pm

Submitted by:

Sudhanshu Trivedi

सरकारी योजनाओं का लाभ परिजनों को देने का आरोप, मुलायम सिंह यादव को भेजी विधानसभावार रिपोर्ट।

samajwadi party flag

samajwadi party flag

पीलीभीत. समाजवादी पार्टी में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पीलीभीत में पुराने सपाइयाें ने अपनी ही पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा किसी और ने नहीं बल्कि सभापति विधानपरिषद रमेश यादव के सहयोगी करीबी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अमित सिंह यादव ने खोले हैं। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पीलीभीत के दोनो मंत्री व सपा विधायक की शिकायत की है। अंदरूनी कलह में अब देखना यह होगा कि पीलीभीत में छिडी इस जंग का विजेता कौन होगा।

मुलायम सिंह से मंत्रियों और विधायकों की शिकायत
सपा नेता अमित सिंह यादव ने इस बार पार्टी के दिग्गज व पीलीभीत के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, सपा विधायक पीतमराम व उनकी बहू जिला पंचायत अध्यक्ष आरती देवी को कटघरे में खडा किया है। उन्होंने विधासभावार रिपोर्ट बनाकर अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भेजी है, जिसपर मुलायम सिंह ने पत्र के माध्यम से उनकी भेजी रिपार्ट स्वीकारी है।

परिवार को लाभ पहुंचाने का आरोप

उनका आरोप है कि रियाज अहमद, हेमराज वर्मा व पीतमराम जनता को लाभ देने की बजाय अपने परिवार को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार जनता के हित में हाथ खोलकर विकास करा रही है लेकिन ये लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पीलीभीत की जनता की आवाज पहुंचने नहीं देते। यही कारण है कि पीलीभीत आज भी पिछडा हुआ है। अब उन्होंने इन लोगो के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान किया है। साथ ही इन सभी नेताओं को उन्होंने युवा शक्ति दिखाने की चेतावनी भी दी है।

मुलायम के जन्मदिन पर बजेगा विद्रोह का बिगुल

युवा नेता अमित यादव 22 नवम्बर से अपना विरोध शुरु करेंगे। इस दिन मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। इसी दिन से वे युवा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक फैलायेगें और जनता के हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

देखें वीडियोः-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो