scriptमहाराष्ट्र में आप के 350 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा, योगेंद्र, भूषण को समर्थन | 350 Aam Aadmi Party workers of resignation in Maharashtra | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र में आप के 350 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा, योगेंद्र, भूषण को समर्थन

आप की महाराष्ट्र इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य मारूति भापकर ने कहा कि 350 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आप से इस्तीफा दिया

May 05, 2015 / 09:10 pm

विकास गुप्ता

Aap party

Aap party

मुंबई। निष्कासित नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के प्रति अपना सर्मथन प्रदर्शित करते हुए महाराष्ट्र के 350 आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली इस पार्टी में लोकतंत्र की हत्या” के विरोध में इस्तीफा दे दिया। आप की महाराष्ट्र इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य मारूति भापकर ने कहा कि 350 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आप से इस्तीफा दिया और यह आंकड़ा बढ़ सकता है जब हम आप में लोकतंत्र की हत्या के बारे में लोगों को जागरूक बनायेंगे। भापकर ने पुणे में सामूहिक इस्तीफा कार्यक्रम की अगुवाई की।

मर गया था एक किसान

उन्होंने कहा कि हम देश भर में स्वराज की अवधारणा सच्चे अथोंü में बनाए रखने में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का हाथ मजबूत करने के लिए अब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप तथाकथित नेता अरविंद केजरीवाल की संवेदनशीलता के बारे में सोच सकते हैं, जिनकी आंखों के सामने एक किसान मर गया और वह राजनीतिक भाषण देते रहे।

और बढ़ सकता है आंकड़ा

भापकर ने कहा कि न केवल पुणे बल्कि मुंम्बई, नासिक, पिंपडी-चिंचवड, औरंगाबाद, नवी मुंम्बई आदि स्थानों से भी कार्यकर्ता आप से इस्तीफा देने के लिए पुणे आए थे। हालांकि एक वरिष्ठ आप नेता ने इन इस्तीफों को कमतर आंकते हुए कहा कि इससे पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मुट्ठीभर कार्यकर्ता

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि श्रीवास्तव ने कहा कि महज मुट्ठीभर पार्टी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और उनमें कोई वरिष्ठ नेता या कार्यकर्ता शामिल नहीं हैं। मैं नहीं समझता कि इससे पार्टी पर कोई असर पड़ेगा। प्रदेश आप अध्यक्ष सुभाष वारे से इस बारे में संपकज् नहीं हो पाया, क्योंकि वह अहमदनगर में जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर रहे थे। 

Home / Political / महाराष्ट्र में आप के 350 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा, योगेंद्र, भूषण को समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो