scriptमोदी के डिनर में पहुंचे आमिर, शिवसेना ने साधा निशाना | aamir in make in india week dinner, shiv sena target modi | Patrika News

मोदी के डिनर में पहुंचे आमिर, शिवसेना ने साधा निशाना

Published: Feb 14, 2016 10:23:00 am

Submitted by:

Abhishek Tiwari

कुछ महीने पहले इन्टॉलरेंस पर बयान के विवादों में चल रहे आमिर खान भी मेक इन इंडिया वीक के डिनर में पहुंचे थे

Aamir Khan

Aamir Khan

मुंबई। मेक इन इंडिया वीक की शुरुआत के बाद शनिवार रात डिनर में कई हस्तियां शामिल हुईं। कुछ महीने पहले इन्टॉलरेंस पर बयान के विवादों में चल रहे आमिर खान भी पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने एक्टर से मुलाकात भी की। इस बीच शिवसेना ने इस इवेंट का मजाक उड़ाया है और शिवसेना अपने माउथपीस सामना के संपादकीय में किसानों के सुसाइड को लेकर निशाना साधा है।

शिवसेना ने सामना के संपादकीय में लिखा कि पीएम सुसाइड कर रहे किसानों को भी मेक इन इंडिया का हिस्सा बनाएं। मुंबई की तर्ज पर ही विदर्भ और मराठवाड़ा को भी डेवलपमेंट का एजेंडा बनाया जाना चाहिए। विदर्भ में एक साल के भीतर 1328 किसान फसल की बर्बादी और कर्ज की वजह से खुदकुशी कर चुके हैं। मोदी को मेक इन इंडिया के बदले मेक इन महाराष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए। शिवसेना ने कहा कि इस इवेंट से इतना भी इन्वेस्टमेंट नहीं आएगा जिससे महाराष्ट्र के सीएम की विदेश यात्राओं का खर्च निकाला जा सके। गौरतलब हो कि शनिवार दोपहर मोदी ने चौपाटी पर मेक इन इंडिया वीक की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मेक इन इंडि‍या को देश का सबसे बड़ा ब्रांड बनाना है।‍ सरकार भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर काम कर रही है। इवेंट के पहले दिन 21,400 करोड़ रुपए के करार पर साइन हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो