script‘आप को पुलिस मिले तो खूबसूरत महिलाएं रात को जा सकेंगी बाहर’ | AAP will ensure 'beautiful women' can go out at midnight: Somnath Bharti | Patrika News
राजनीति

‘आप को पुलिस मिले तो खूबसूरत महिलाएं रात को जा सकेंगी बाहर’

आप नेता सोमनाथ भारती ने दिया विवादित बयान, कहा- आप को पुलिस मिले तो खूबसूरत महिलाएं आधी रात को भी सुरक्षित जा सकेंगी बाहर

Aug 04, 2015 / 09:06 am

सुभेश शर्मा

Somnath Bharti

Somnath Bharti

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भार्ती ने सोमवार को एक विवादित बयान दिया है। आम आदमी पार्टी की नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि, अगर दिल्ली में पुलिस आम आदमी पार्टी को मिल जाती है खूबसूरत महिलाएं आधी रात को भी अपने घरों से बाहर जा सकेगी। भारती ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी स्वतंत्रता दे दी जाए तो खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात को भी बाहर जा सकेंगी। हम एक सुरक्षित दिल्ली मुहैया कराएंगे।Ó

भारती ने जांच आयोग गठित करने को लेकर हो रही चर्चा के दौरान ये बयान दिया। वहीं भारती के इस बयान पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भारती के बयान पर निंदा करते हुए डीपीसीसी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहाकि, महिलाओं के प्रति ये बेहद घृणित और अपमानजनक है, लेकिन इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है क्योंकि ये उस व्यक्ति ने कहा है, जिसने उस वक्त कानून को झुठलाया था, जब वे कानून मंत्री हुआ करते थे। ये वाकई उनका रवैया दर्षाता है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि, आप नेता कि टिप्पणी अत्यधिक आपत्तिजनक है। उन्होंने कहाकि, बयान दर्षाता है कि वे महिलाओं के बारे में क्यो सोचते है। ये भारती का अत्यधिक आपत्तिजनक बयान है। उन्होंने ये बयान मुख्यमंत्री सामने दिया जिन्होंने उन्हें महिलाओं को लेकर इस तरह शब्द बोलने पर रोका तक नहीं।

Home / Political / ‘आप को पुलिस मिले तो खूबसूरत महिलाएं रात को जा सकेंगी बाहर’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो