scriptफिर BJP अध्यक्ष बने अमित शाह, नदारद रहे जोशी और आडवाणी | Amit shah may again became BJP president | Patrika News
राजनीति

फिर BJP अध्यक्ष बने अमित शाह, नदारद रहे जोशी और आडवाणी

निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Jan 24, 2016 / 04:16 pm

शंकर शर्मा

Amit shah

Amit shah

नई दिल्ली। अमित शाह को एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। भाजपा मुख्यालय पर उनकी ताजपोशी के वक्त राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू, वसुंधरा राजे समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। शाह को तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह रही कि शाह निर्विरोध इस पद के किए चुने गए हैं। शाह के पुनः अध्यक्ष बनने की खबर आते ही भाजपा मुख्यालय के बाहर उनके समर्थकों ने आतिशबाजियों का दौर शुरू कर दिया।

इस मौके पर वैंकेया नायडू ने कहा कि शाह इस पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं। उनके नामांकन और अध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा के वक्त भाजपा शासित लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहे। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम से बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी नदारद रहे।

इस कार्यक्रम के लिए देश भर से 1500 से ज्यादा प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को चंडीगढ़ में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके।
भाजपा में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की परंपरा रही है और शाह ने इस परंपरा को कायम रखा। पिछली बार पार्टी के वरिष्ठ नेता यशतंत सिन्हा ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी नेताओं के विरोध के कारण उन्हें फैसला बदलना पड़ा।

Home / Political / फिर BJP अध्यक्ष बने अमित शाह, नदारद रहे जोशी और आडवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो