scriptबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फिर से होगी शाह की ताजपोशी! | Amit shah will be bjp party president again | Patrika News
राजनीति

बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फिर से होगी शाह की ताजपोशी!

भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया से शुरू
हो गई है। दरअसल बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल 23 जनवरी
को पूरा हो रहा है।

Jan 20, 2016 / 10:37 pm

कमल राजपूत

Amit Shah

Amit Shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया से शुरू हो गई है। दरअसल बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल 23 जनवरी को पूरा हो रहा है। जिसके चलते पार्टी में नये अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।

पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 जनवरी को भरे जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर 25 जनवरी को इसका चुनाव भी करवा जा सकता है। वैसे पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह को नाम ही फाइनल माना जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह के नाम पर मोहर लगा दी है।

लेकिन अगर अमित शाह दोबारा से पार्टी अध्यक्ष चुने जाते है तो यह उनका पहला पूर्ण कार्यकाल होगा क्योंकि अभी तक वह राजनाथ सिंह के तीन साल के कार्यकाल की शेष बची अवधि को पूरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। शाह ने नौ जुलाई, 2014 को बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसके कारण अमित शाह को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और पंजाब के चुनाव प्रभारियों को लेकर नियुक्ति भी कर दी है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह का चुनावी गठजोड़ बेहद अच्छा माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि अमित शाह की प्लानिंग में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती रही है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने करीबी सहयोगी शाह को समर्थन जताए जाने के बाद आरएसएस ने भी पूरे कार्यकाल के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी है। बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव सामान्य तौर पर निर्विरोध होता है। पिछली बार वरिष्ठ पार्टी नेता यशवंत सिन्हा ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी लेकिन बाद में ऐसा नहीं करने का फैसला किया था।

Home / Political / बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फिर से होगी शाह की ताजपोशी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो