scriptशत्रु के बाद अब भाजपा के सांसद आरके सिन्हा ने की नीतीश की तारीफ | Another BJP MP RK Sinha praises Nitish Kumar after satrughan | Patrika News

शत्रु के बाद अब भाजपा के सांसद आरके सिन्हा ने की नीतीश की तारीफ

Published: Feb 13, 2016 01:11:00 pm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ  करने वालों में अब भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है

BJP mp rk sinha

BJP mp rk sinha

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करने वालों में अब भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश की नीयत पर कोई शक नहीं है। इतना ही नहीं, सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद भी नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं।

नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए सिन्हा ने कहा कि नीतीश एक नेकदिल इंसान हैं और उनकी छवि काफी साफ-सुथरी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि नीतीश एक विकास पसंद शख्स हैं और उनके नेतृत्व में बिहार जरूर तरक्की करेगा।

गौरतलब है कि अपने तेवरों के मशहूर भाजपा के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ समय पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो