scriptफिर बीमार हुए केजरीवाल, अगले महीने ही जाएंगे विपश्यना के लिए | Arvind Kejriwal unwell again, may head for vipassana next month | Patrika News

फिर बीमार हुए केजरीवाल, अगले महीने ही जाएंगे विपश्यना के लिए

Published: Nov 27, 2015 10:30:00 am

इसी साल मार्च में भी केजरीवाल इलाज के लिए बेंगलूरु गए थे, उनके कफ का फिर से लौटना चिंताजनक

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खांसी एक बार फिर लौट आई है। गुरुवार को उन्होंने कफ के चलते अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। यहां तक कि उन्होंने संविधान दिवस समारोह और दिल्ली विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया।

केजरीवाल के करीबी सूत्रों की मानें तो वे आने वाले दिनों में होने वाले अहम बैठकों और विधानसभा सत्र से दूर रह सकते हैं। वहीं अगर कफ की परेशानी बढ़ी तो वे 4 दिसंबर को शीत सत्र के समापन के बाद विपश्यना के लिए जा सकते हैं। वे डायबिटीज और क्रोनिक कफ से पीडि़त हैं।

गौरतलब है कि मार्च में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल इलाज के लिए बेंगलूरु चले गए थे और वहां से स्वस्थ होकर लौटे थे। इसके बाद उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में उठने वाली खांसी भी बंद हो गई थी।

केजरीवाल के करीबी का कहना है, ‘उनके कफ की वापसी चिंताजनक है। उन्हें बुखार भी है। फिलहाल वे अपने फैमिली डॉक्टर से इलाज ले रहे हैं। अगला सप्ताह व्यस्त रहेगा। दिल्ली सरकार की विवादित एजुकेशन बिल पर चर्चा और जन लोकपाल बिल को पेश करने की योजना है। हालांकि,ख् वीकएंड पर केजरीवाल इनमें से कई बैठकों से अनुपस्थित रह सकते हैं।’

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि कफ होना सिर्फ एक लक्षण है। उनके मुताबिक, ‘यह ऐलर्जिक रिएक्शन, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों की बीमारी भी हो सकती है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए समस्या को पूरी तरह से समझाना महत्वपूर्ण है। ऐसे मामलों में लक्षणों का इलाज करने से कोई फायदा नहीं होता है।’ वहीं एक डॉक्टर का यह कहना था कि दिल्ली की हवा में बढ़ता प्रदूषण भी इसकी वजह हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो