scriptदिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन | Atleast 200 AAP workers protest against Modi government in Delhi | Patrika News
राजनीति

दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन

अधिकारियों की नियुक्तियां और
तबादलों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच शक्तियों को
लेकर खींचतान चल रही है

May 27, 2015 / 12:20 pm

जमील खान

Protest

Protest

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सड़कों पर उतर आई है। लेकिन, पार्टी इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दिल्ली सरकार के कामकाज में कथित दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए आप के करीब 200 कार्यकर्तो ने जंतर-मंतर पर इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी ने केंद्र के भूमि अधिग्रहण विधेयक का भी विरोध किया।

वहीं, बुधवार को दिल्ली सरकार राज्य विधानसभा में उपराज्यपाल नजीब जंग का समर्थन करने के चलते केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है। आप का आरोप है कि केद्र उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि अधिकारियों की नियुक्तियां और तबादलों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच शक्तियों को लेकर खींचतान चल रही है।

Home / Political / दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो