scriptकिसके हाथ कांग्रेस की कमान, गुलाबी पगड़ी-तिरंगी टोपी में मुकाबला | Bhupinder singh hooda and Ashok tanwar to share same stage at Kisan Rally | Patrika News
राजनीति

किसके हाथ कांग्रेस की कमान, गुलाबी पगड़ी-तिरंगी टोपी में मुकाबला

हरियाणा कांग्रेस पर किसका कब्जा होगा इसके संकेत रविवार को दिल्ली में
मिल जाएंगे

Apr 19, 2015 / 11:21 am

सुभेश शर्मा

hooda

hooda

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस पर किसका कब्जा होगा इसके संकेत रविवार को दिल्ली में मिल जाएंगे। पिछले कई दिनों की उठापटक के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर अपने-अपने समर्थकों के साथ इस रैली में पहुंचेंगे। रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव तय माना जा रहा है। इस रैली में गुलाबी पगड़ी तथा तिरंगी टोपी के बीच अब सीधा मुकाबला हो गया है।

आजतक नहीं लिया किसी भी बैठक में भाग
पार्टी हाईकमान के लाख प्रयासों के बावजूद हुड्डा तथा अशोक तंवर अभी तक एक प्लेटफार्म पर एकत्र नहीं हुए हैं। अलबत्ता करीब डेढ माह पहले तंवर को कांग्रेस अध्यक्ष पद से बदले जाने की अफवाहें पूरी तरह से गर्म थी। इसके बावजूद धड़ों में बंटी कांग्रेस इस रैली की तैयारी करने में जुटी रही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनके समर्थकों ने आजतक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा बुलाई गई किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया।

अलग-अलग किया शक्ति प्रदर्शन
हुड्डा के साथ इस समय उनके समेत 14 विधायक हैं। विधायक दल की नेता किरण चौधरी खुद को सामान्य भूमिका में रखे हुए हैं। वह कभी अशोक तंवर तो कभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पाले में आ रही हैं। रैली से पहले हाईकमान के समक्ष हुई बैठकों में भी हुड्डा व तंवर ने अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन किया है। अब रविवार को होने वाली रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सभी समर्थकों को गुलाबी पगड़ी पहनकर दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं, वही अशोक तंवर के समर्थक तिरंगी टोपी पहनकर हाथों में पार्टी का झंडा लेकर इस रैली में पहुंचेंगे।

यह तय माना जा रहा है कि इस रैली के बाद हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव होगा। हुaा और तंवर के लिए यह रैली बेहद अहमियत वाली है। रैली में जिस नेता के माध्यम से अधिक भीड़ जुटेगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में उसी नेता का हाथ उपर रहेगा।

Home / Political / किसके हाथ कांग्रेस की कमान, गुलाबी पगड़ी-तिरंगी टोपी में मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो