scriptतेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा तो नीतीश खुद छोड़ सकते हैं कुर्सी ! | Bihar mahagathbandhan: If tejashawi not give resign, then nitish can leave the chair | Patrika News
राजनीति

तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा तो नीतीश खुद छोड़ सकते हैं कुर्सी !

जदयू और भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश इस मर्तबा भाजपा के साथ बड़ी सौदेबाजी कर रहे हैं। वह बिहार में साथ देकर 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की राहें खूब आसान कर देने की वह भरपूर कीमत वसूलने के मूड में हैं। 

Jul 17, 2017 / 08:23 pm

Prashant Jha

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना: राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तेजस्वी मामले में कोई ठोस निर्णय कर सकते हैं। जदयू के एक विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार अब तेजस्वी को बर्खास्त कर दें। सूत्रों की माने तो तेजस्वी यादव मामला अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। इस्तीफ़ा देने की गुजारिश का दौर अब समाप्त हो गया। 


नीतीश करेंगे बड़ा फैसला
राजद के अडिय़ल रवैये के कई दिन बीत जाने के बाद अब नीतीश निर्णय को स्वतंत्र हैं। वह अब आगे दो वर्षों तक राजद के साथ रहकर अपनी छवि नहीं बिगाडऩा चाहते। भरोसेमंद लोगों की बातों पर यकीन करें तो वह या तो तेजस्वी को पद से बर्खास्त कर नई राह पकड़ सकते हैं और राजद के अड़ जाने पर वह खुद भी इस्तीफा देने का दांव चल सकते हैं। ऐसी सूरत में वह फिर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के सहयोग से सरकार बना सकते हैं। 

2019 चुनाव पर नीतीश की नज़र
जदयू और भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश इस मर्तबा भाजपा के साथ बड़ी सौदेबाजी कर रहे हैं। वह बिहार में साथ देकर 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की राहें खूब आसान कर देने की वह भरपूर कीमत वसूलने के मूड में हैं। बताया जा रहा कि सब कुछ ठीक ठाक होने पर वह अगले लोकसभा चुनाव के बाद डिप्टी प्राइम मिनिस्टर का पद अपने लिए सुरक्षित करने की भाजपा की पेशकश को स्वीकार करने की
सोच सकते हैं।

Home / Political / तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा तो नीतीश खुद छोड़ सकते हैं कुर्सी !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो