scriptBJP की बैठक में कई प्रस्ताव पास, गरीब को मजबूती देगी पार्टी | BJP committee meeting: Party will work for common man of india | Patrika News
राजनीति

BJP की बैठक में कई प्रस्ताव पास, गरीब को मजबूती देगी पार्टी

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पेश राजनीतिक प्रस्ताव में यह
बात कही गई

Apr 05, 2015 / 10:13 am

सुनील शर्मा

BJP

BJP

बेंगलूरू। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक व अन्य मसलों पर विपक्ष के दुष्प्रचार की परवाह नहीं करते हुए अंत्योदय के उत्थान पर बल देगी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीब को सशक्त बनाने के सही मायने में प्रयास नहीं हुए। अब भाजपा गरीब को मजबूत बनाने के कार्यक्रम लागू करेगी। अंत्योदय को सर्वोच्च वरीयता देगी। केंद्र ने ऎसे कार्यक्रम लागू किए, जिनका फायदा गरीबों को मिला है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पेश राजनीतिक प्रस्ताव में यह बात कही गई। इसका अनुमोदन नितिन गडकरी ने किया। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने मीडिया को बैठक की जानकारी दी। कहा-कार्यकारिणी का प्रमुख नारा अंत्योदय हमारा संकल्प है। वित्त मंत्री अरूण जेटली बोले, पीएम ने सलाह दी-देश के हर जिले में पार्टी का दफ्तर खोलें ताकि सरकार के कार्यक्रम व उपलब्घियां जनता तक पहुंच सके।

अर्थव्यवस्था

सीतारमण ने बताया, भाजपा सरकार के कार्यकाल में हालात बदले हैं। विश्व समुदाय भारत को अलग नजरिए से देख रहा है। महंगाई कम हुई है और नियंत्रण में है। भारत की आर्थिक दर सबसे तेजी से वृद्धि की ओर है। मुद्रा बैंक, जनधन योजना व कालेधन की वापसी के गंभीरता से प्रयास कर सरकार ने साबित किया कि वह जो कहती है, वह क रती है।

जमीन

निर्मला ने भूमि बिल को लेकर कहा-पार्टी गांव गांव जाकर किसानों को समझाएगी कि यह उनके हित में है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, संप्रग शासन के दौरान पारित भूमि बिल किसान विरोधी था। भाजपा का नया बिल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मददगार होगा। औद्योगिक गलियारे से भूमिहीनों व दलितों सहित सबको रोजगार मिलेगा। बिल पर पार्टी सरकार के साथ है।

कांग्रेस

देश को चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस मुक्त किया जाएगा और कांग्रेसी प्रवृतियों व विचारधारा का अंत होगा। भाजपा के लोकसभा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया।

कोयला

पिछली संप्रग सरकार ने धनी लोगों को कोयला ब्लॉक फ्री में बांट दिए। राजग सरकार ने आज धनी लोगों को उसकी कीमत अदा करने को कहा और उन्होंने कीमत अदा की। यह धन आदिवासी राज्यों को मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर

निर्मला ने कहा कि राष्ट्रवाद के साथ चलते हुए जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई गई है। वहीं हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेते हैं। हमारे सिद्धांतों व विचारधारा के आधार पर दी प्रेरणा हम स्वीकार करते है।

Hindi News/ Political / BJP की बैठक में कई प्रस्ताव पास, गरीब को मजबूती देगी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो