scriptबीजेपी सरकार नहीं लगाएगी गोवा में गौमांस पर बैन | BJP Govt will not ban beef in Goa, says CM Lakshmikant Parsekar | Patrika News

बीजेपी सरकार नहीं लगाएगी गोवा में गौमांस पर बैन

Published: Mar 20, 2015 11:53:00 am

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि है राज्य में
गौमांस बेचने और खाने पर प्रतिबंध नहीं लगेगा

नई दिल्ली। भाजपा शासित राज्य गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि है राज्य में गौमांस बेचने और खाने पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी पार्टी को राज्य के ईसाईयों और मुसलमानों का भरोसा हासिल करने में कई वर्ष लगे हैं। ऎसे में हम गौमांस पर प्रतिबंध लगाकर उनके विश्वास को नहीं तोड़ना चाहते।

पारसेकर ने कहा कि हमें इससे मतलब नहीं है कि केन्द्र सरकार क्या करती है और क्या नहीं। गोवा में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी 40 फीसदी है। बीफ उनके खानपान का हिस्सा है। हम इस पर पाबंदी नहीं लगा सकते।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा शासित दो राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा में भी नया कानून बनाकर गौमांस के बेचान और खरीदने पर पाबंदी लगाई गई है जबकि कानून तोड़ने पर 10 वर्ष तक की जेल भेजने का भी प्रावधान किया गया है। माना जा रहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूरे देश में गौमांस पर पाबंदी लगा सकती है। ऎसे में गोवा के मुख्यमंत्री का बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

पारसेकर के अनुसार मीडिया भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी छवि बनाने में जुटा हुआ है। उनके मुताबिक अधिकतर घटनाएं वहां हो रही है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है, फिर भी उनके लिए भाजपा को ही दोषी माना जा रहा है। पारसेकर खुद भी गौमांस पर पाबंदी के पक्षधर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो