scriptभाजपा एमएलसी ने की छेड़छाड़, तेजस्वी ने पूछा, ‘कौन फैला रहा जंगलराज’ | BJP MLC teases girl on train, Tejaswi ask who is responsible for Jungle raaj | Patrika News

भाजपा एमएलसी ने की छेड़छाड़, तेजस्वी ने पूछा, ‘कौन फैला रहा जंगलराज’

Published: Jul 25, 2016 07:57:00 pm

उप मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा है कि  यूं तो कमल कीचड़ से उपर होता है, लेकिन भाजपा का कमल कीचड़ में सना है

tesjaswi yadav

tesjaswi yadav

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य टुन्नाजी पांडेय की करतूत पर जमकर निशाना साधा है। यादव ने रविवार कारे ट्वीट कर भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ‘कौन फैला रहा है बिहार में जंगलराज सुशील मोदीजी।’ देखिए आपके परम प्यारे टुन्नाजी पांडेय की करतूत। निकालिए अब कैंडल मार्च।

उप मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा है कि ‘यूं तो कमल कीचड़ से उपर होता है, लेकिन भाजपा का कमल कीचड़ में सना है। कोई औरतों को गाली देता है तो कोई लड़कियों को छेड़ता है।

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा एमएलसी गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद के सदस्य टुन्ना पांडे को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पीडि़ता ने पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पांडे को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर बताया, पांडे ने रविवार सुबह चलती ट्रेन में उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की और दुव्र्यवहार किया।

उस समय पीडि़ता और पांडे पूर्वांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। गौरतलब है कि पांडे की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उन्हें बिहार में सीवान-गोपालगंज जिलों में शराब माफिया के नाम से भी जाना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो