scriptBJP-PDP अलगाववाद के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए हैंः जेटली | BJP-PDP came together to fight separatism at J&K | Patrika News
राजनीति

BJP-PDP अलगाववाद के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए हैंः जेटली

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, भ्रष्ट्राचार को पारदर्षी सरकार ने हटा दिया है और अनिच्छा और निçश्च्तता द्वारा बदल दिया गया है

May 23, 2015 / 06:20 pm

सुभेश शर्मा

Arun Jaitley

Arun Jaitley

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा एक साल में किए गए प्रयासों की बड़ाई करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि पूंजीवाद की जगह उदारवादी नीति पर आधारित सरकार ने ले ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, भ्रष्ट्राचार को पारदर्षी सरकार ने हटा दिया है और अनिच्छा और निçश्च्तता द्वारा बदल दिया गया है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए जेटली ने कहा कि, भाजपा भारतीय राजनीति की केंद्रीय कोर बन चुकी है और अब बिहार चुनाव जीतने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, “विपक्ष हमसे लड़ने के लिए अप्राकृतिक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है। हमे विश्वास है कि हम बिहार में सरकार बना लेंगे।” जेटली ने जम्मू-कश्मीर में विवादित भाजपा-पीडीपी गठबंधन को लेकर भी बात की।

उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी का गठबंधन एक टर्निंग प्वाइंट है, क्योंकि हम अलगाववाद के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ने आए हैं। साथ ही वित्त मंत्री ने अन्ना द्रमुक की सुप्रीमो जयललिता को भी पांचवी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने को लेकर बधाई दी। जेटली ने कहा, “भाजपा अन्ना द्रमुक के साथ गठबंधन में नहीं है। उनको लेकर संसद में हमारे अलग विचार है। जहां तक लोगों की सुविधा का संबंध है, हमे कोई मतभेद नहीं है, हम उनका सहयोग करेंगे।”

Home / Political / BJP-PDP अलगाववाद के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए हैंः जेटली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो