script

भाजपा उपाध्यक्ष ओम माथुर ने दिया राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान

Published: Mar 11, 2016 07:02:00 pm

माथुर ने राहुल पर देशद्रोह का मुकदमा लगाने के लिए भी कहा। सूरत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान माथुर ने यह टिप्पणी की।

BJP Vice president om mathur

BJP Vice president om mathur

सूरत। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने जेएनयू मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। माथुर ने जेएनयू मामले के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को जवाबदेह बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की फैक्ट्री बंद है नहीं तो राहुल के बेटे का नाम भी इस मामले में शामिल होता। इतना ही नहीं माथुर ने राहुल पर देशद्रोह का मुकदमा लगाने के लिए भी कहा। सूरत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान माथुर ने यह टिप्पणी की।

माथुर ने अफजल गुरु मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा और कहा कि जिसे देश की सबसे बड़ी अदालत ने सजा दी है उसके कार्यक्रम में शामिल होने वालों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। माथुर से पूछा गया कि जेएनयू मुद्दे के पीछे कौन है? तो उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल की फैक्ट्री बंद है नहीं तो इस मामले में उनके बेटे का भी नाम होता।

माथुर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रद्रोह और राष्ट्रवाद पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में कार्यक्रम में जो भी लोग गए। सभी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल थे। इस वजह से उन पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

पाटीदार आंदोलन के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आंदोलन करने का अधिकार है। सरकार मामले में गंभीर है और उनकी बात सुनकर रास्ता निकालने को लेकर चिंतन कर रही है। विजय माल्या को देश से बाहर निकालने में भाजपा की भूमिका से जुड़े सवाल पर माथुर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। माथुर ने कहा माल्या ने जो भी घोटाले किए थे वो कांग्रेस शासन में किए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो