script

धारा 370 पर अटके, फिर बोले… सही समय का इंतजार

Published: May 07, 2015 09:07:00 am

महासम्पर्क अभियान
के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाएगा और उन्हें पार्टी का इतिहास बताया जाएगा

bjp

bjp

जयपुर। भाजपा महासम्पर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धारा 370 खत्म करने के लिए अनुकूल समय का इंतजार है। पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ओर से किए गए आंदोलन याद है। पहले तो उन्होंने इस सवाल का जवाब ही नहीं दिया, लेकिन बार-बार पूछने पर उन्होंने अनुकू ल समय के इंतजार की बात कही।

महासम्पर्क अभियान की बैठक के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे देश में बने दस करोड़ नए सदस्यों से महासम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाएगा और उन्हें पार्टी का इतिहास बताया जाएगा। इसमें धारा 370 को हटाने को लेकर किए गए आंदोलन और राम मंदिर का भी जिक्र होगा। कुछ लोगों ने “मिसकॉल वाली” पार्टी बताया था, जबकि भाजपा संवाद और सम्पर्क वाली पार्टी है। अभियान के तहत जनता के बीच जाएंगे तो यह आकलन भी होगा कि हमारी क्या स्थिति है।

कांग्रेस करती है नकल
भाजपा की तरह कांग्रेस की ओर से भी सदस्यता अभियान चलाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही नकल करती आई है। संजय गांधी ने भी आरएसएस के समकक्ष एक संगठन खड़ा करने की कोशिश की थी, लेकिन ऎसा नहीं हो सका।

संगठन मंत्री नहीं तो भी चलता है काम: विजयवर्गीय ने प्रदेश भाजपा में संगठन मंत्री नहीं होने के सवाल पर कहा कि कई प्रदेशों में संगठन मंत्री नहीं है। उससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आज पार्टी इतनी बड़ी ऎसे ही नहीं हो गई है। प्रदेश में संगठन का काम बहुत अच्छे से चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो