scriptकांग्रेस के दबाव में भाजपा ने किया किसानों का कर्ज माफ: राहुल | BJP waive debt of farmers due to Congress pressure: Rahul | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस के दबाव में भाजपा ने किया किसानों का कर्ज माफ: राहुल

राहुल ने कहा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी थी, इन दोनों नेताओं ने 24 घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया।

Jul 19, 2017 / 03:52 pm

Iftekhar

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। राजस्थान के बांसवाड़ा में किसान आक्रोश रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस राज्यों में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी थी, इन दोनों नेताओं ने 24 घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दबाव में आकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।  


congress flage


जीएसटी पर घेरा
राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी कहा बड़े कारोबारियों को जीएसटी से कोई समस्या नहीं, वे तो 10 अकाउंटेंट रख लेंगे और उनसे जितनी चाहो फॉर्म भरवा लेंगे। लेकिन छोटे कारोबारियों को इससे नुकसान होगा। 

विधानसभा चुनाव की तैयारी
यह किसान आक्रोश रैली का आयोजन राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है राजस्थान में पिछले काफी समय से किसान लगातार खुदकुशी कर रहे हैं, सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। 

Home / Political / कांग्रेस के दबाव में भाजपा ने किया किसानों का कर्ज माफ: राहुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो