scriptदिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों से घबराई भाजपा: केजरीवाल | Centre's notification shows BJP's nervousness: Arvind Kejriwal | Patrika News

दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों से घबराई भाजपा: केजरीवाल

Published: May 22, 2015 01:40:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी
प्रयासों से घबराई हुई है

arvind

arvind

नई दिल्ली। दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकारों को लेकर केन्द्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इससे यह साफ झलकता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों से घबराई हुई है।

केन्द्र की तरफ से जारी अधिसूचना पर केजरीवाल ने ट््वीट में लिखा है कि भाजपा पहले दिल्ली का चुनाव हारी, आज की अधिसूचना से साफ है कि हमारे भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों से भाजपा घबराई हुई है, वह आज फिर हार गई है।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने कल की तिथि में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकार स्पष्ट किए गए हैं। इस अधिसूचना में कहा गया है कि उपराज्यपाल को दिल्ली में अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों का पूरा अधिकार है और वह चाहे तो मुख्यमंत्री से सलाह ले सकते है।

अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने संविधान के प्रावधान 239 एए का हवाला देते हुये कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का प्रशासन केन्द्र के हाथ में होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो