scriptपंजाब CM बादल पर जूते से हमला, आंख में चोट से निकला खून  | CM Parkash Singh Badals eyes injured in shoe attack at Lambi punjab | Patrika News

पंजाब CM बादल पर जूते से हमला, आंख में चोट से निकला खून 

Published: Jan 11, 2017 05:39:00 pm

Submitted by:

उनके ऊपर हमला उस वक्त हुआ जब वे मुक्तसर जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के कैम्पेन में हिस्सा ले रहे थे। हमला करने वाली की पहचान हो चुकी है।

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को जूते से हमला हुआ। हमले में वे जख्मी हो गए। उनकी आंख पर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक़ उनके ऊपर हमला उस वक्त हुआ जब वे मुक्तसर जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के कैम्पेन में हिस्सा ले रहे थे। हमला करने वाली की पहचान हो चुकी है। उसका नाम गुरुबचन सिंह बताया जा रहा है। इससे पहले फजिल्का में एक कैम्पेन के दौरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के जुलूस पर पथराव किया गया था। 

आईविटनेस ने क्या बताया 

एक आईविटनेस ने बताया, “हमला रत्ता खेरा गांव के नजदीक हुआ। बादल इलेक्शन कैम्पेन के दौरान एक पब्लिक मीटिंग में बोल रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण ख़त्म किया, गुरुचरण सिंह ने उनको निशाना बनाकर जूता फेंका। जूता उनके चेहरे पर ठीक आंख के पास लगा। आंख से ब्लीडिंग होने लगी।” रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बादल को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।




हमलावर सिखों के धार्मिक नेता का भाई 

इस बारे में मुख़्तसर पुलिस के सीनियर अफसर ध्रुमन निम्बाले ने बताया कि हमला करने वाला गुरुबचन सिंह सिखों के धार्मिक नेता का रिश्तेदार है। उसी ने मुख्यमंत्री बादल पर जूते फेंके। पिछले साल गुरुग्रंथ साहिब के अपमान के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। वे इस बात को लेकर अकाली दल और बादल का विरोध कर रहे हैं। पंजाब में 4 फरवरी को चुनाव है। 89 साल के प्रकाश सिंह बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। 


छोटे बादल पर भी किया गया था पथराव 

इससे कुछ दिन पहले एक इलेक्शन कैम्पेन के दौरान बादले के बेटे और राज्य के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फाजिल्का के खंडवाला हाजिर खान गांव में पथराव हुआ था। जिस गांव में हमला हुआ वह सुखबीर के निर्वाचन क्षेत्र में ही आता है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो