scriptसरकार हर मोर्चे पर विफल-कांग्रेस | Congress attack on raje govt | Patrika News
होम

सरकार हर मोर्चे पर विफल-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर
से जिला कलक्ट्रेट पर प्रभारी महासचिव वैभव गहलोत के नेतृत्व में धरना दिया
गया

Dec 13, 2015 / 07:27 am

आरिफ मंसूरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलक्ट्रेट पर प्रभारी महासचिव वैभव गहलोत के नेतृत्व में धरना दिया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बौहरे महावीर सिंह शर्मा ने की। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

प्रदेश महासचिव प्रभारी वैभव गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार समीक्षा के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धीरे-धीरे बन्द कर रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार ने अपने चुनावी घोषण पत्र के दौरान 15 लाख रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन सही मायने में विकास के कोई काम हुए ही नहीं हैं। सरकार यह जश्न केवल जनता के पैसों की बर्बादी है।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान मजदूर विरोधी है। आमजन महंगाई से त्रस्त है। पूर्व जिला अध्यक्ष पंउित दुर्गाप्रसाद शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जैसी पार्टी की कथनी थी वैसी करनी नहीं है। पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडौरा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता का कोई भला नहीं किया है। यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से किसान विरोधी है। इस सरकार की ओर से कोई भी योजना किसान के हित में जारी नहीं की है।

धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनीस खान, गौरीशंकर अग्रवाल, अजब ङ्क्षसह, महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, बच्चू सिंह लोधा, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता यादव, धौलपुर प्रधान मोनू जादौन, राजाखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, सैंपऊ ब्लॉक प्रवक्ता सुभाष शर्मा, महेश शर्मा सरपंच, प्रवक्ता अमित मुदगल, सुआलाल जाटव, एनएसयूआई अध्यक्ष सन्दीप कंषाना, युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्यागी, युवा कांग्रेस श्यामू पण्डित, श्यामसुन्दर शर्मा, गुड्डू कुरैशी, कयूम खां, अविनाश शास्त्री, माताप्रसाद, रविकांत, प्रदेश सचिव मुन्ना कुरैशी, जीतू कंसाना एवं कमलेश त्यागी आदि ने विचार रखे। संचालन प्रवक्ता धनेश जैन ने किया।

युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव फारुख खान के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन किया गया। खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के नोजवानों को बेरोजगार कर दिया है। अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष सैजी जाफरी ने कहा कि किसान आत्महत्या पर मजबूर हो रहे हैं। एनएसयूआई जिला महासचिव उवेश पठान ने कहा कि विद्यार्थी मित्र और विद्युत निगम के कर्मचारी हड़ताल करने की ओर अग्रसर हैं।

सरकार ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन युवाओं को लाठी और डंडे मिले हैं। इस दौरान कौशलेन्द्र माहौर, रितिक वर्मा, अवधेश गुर्जर आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सरफराज खान, इमरान खान, राजा माहौर आदि मौजूद थे।

Home / Home / सरकार हर मोर्चे पर विफल-कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो