script“उत्तराखंड के राजनीतिक संकट के लिए बाबा रामदेव और अमित शाह जिम्मेदार” | Congress claim amitshah and baba ramdev for conspiring | Patrika News

“उत्तराखंड के राजनीतिक संकट के लिए बाबा रामदेव और अमित शाह जिम्मेदार”

Published: Mar 24, 2016 11:00:00 pm

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में इन दोनों की अहम भूमिका है। 

baba ramdev and amit shah

baba ramdev and amit shah

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक हलचल के लिए प्रदेश कांग्रेस ने अमित शाह और बाबा रामदेव को जिम्मेदार ठहराया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में इन दोनों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। उन्होंने एलान किया कि 26 मार्च को भाजपा के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेगी। किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि उनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

कांग्रेस भवन में किशोर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों की अमित शाह से मुलाकात से यह साबित होता है कि उत्तराखंड सरकार को अस्थिर करने में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम आदि राज्यों के बाद उत्तराखंड में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से आग्रह है कि वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाए पर लोकतंत्र की हत्या करते हुए यह काम न करें।

किशोर ने कहा कि उनके पास इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि बाबा रामदेव भी इस प्रकरण में शामिल हैं। किशोर ने बहुगुणा पर भी निशाना साधा। किशोर ने कहा कि 28 मार्च के बाद चाहे जो भी हालात हों, कांग्रेस हर उत्तराखंडी के सामने पूरा पक्ष रखकर भाजपा की करतूत को उजागर करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो