scriptकांग्रेस ने पंडित नेहरू द्वारा बोस को लिखे गए पत्र को बताया फर्जी | Congress party raised finger on the secret letter written by Nehru to Bose | Patrika News

कांग्रेस ने पंडित नेहरू द्वारा बोस को लिखे गए पत्र को बताया फर्जी

Published: Jan 23, 2016 03:59:00 pm

“कांग्रेस पार्टी सुभाष चंद्र बोस का सम्मान करती है, लेकिन पंडित नेहरू के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाना शरारतपूर्ण है”

Anand Sharma

Anand Sharma

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित गोपनीय फाइलों के सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। रिपोर्ट्स के हवाले से पंडित नेहरू की लिखी हुई आपत्तिजनक चिट्ठी सामने आई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम एटली को पत्र लिखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नेहरू ने बोस को ‘युद्ध अपराधी’ लिखा था। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।

आनंद शर्मा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सुभाष चंद्र बोस का सम्मान करती है। लेकिन पंडित नेहरू के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाना शरारतपूर्ण है। जाली डॉक्यूमेंट्स को दस्तावेज के तौर पर सामने लाया जा रहा है।” कुछ दिनों पहले अभी सोशल मीडिया पर भी पंडित नेहरू की एटली को लिखी एक चिट्ठी शेयर की जा रही थी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, “नेहरू और पार्टी की छवि को दागदार करने के लिए ऐसे फर्जी डॉक्यूमेंट को भी गोपनीय फाइल का नाम दिया जा रहा है।” कांग्रेस ने इस मामले में सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया।

ट्रेंडिंग वीडियो