scriptकांग्रेस ने केजरीवाल को ‘बहुरूपिया’ बताया  | Congress party told 'protean' to kejriwal | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस ने केजरीवाल को ‘बहुरूपिया’ बताया 

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्हें “बहुरूपिया” बताया 

Mar 27, 2015 / 10:01 pm

भूप सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी-आप में मचे घमासान के बहाने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्हें “बहुरूपिया” बताया और कहा कि धीरे धीरे उनकी असलियत सबके सामने आना शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि केजरीवाल तानाशाह की तरह काम करते हैं और तानाशाह की तरह रहते भी हैं। वह किसी के सवाल का जवाब नहीं देते हैँ। उनकी तनाशाही इस कदर बढ़ गई है कि पार्टी के सम्मेलन में कैमरा या मोबाइल लेकर जाने की किसी को इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का असली चेहरा सामने आने लगा है। वह बहुरूपिया हैं और सत्ता लोलुप है। उनका कहना था कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और उनके इस बदले रूप को देखकर दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में वही टिका रह सकता है, जो केजरीवाल का “भजन” करेगा और अरविंद-अरविंद का जाप करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के भीतर लगातार लड़ाई हो रही है और यह झगड़ालुओं की पार्टी बन गई है।

पार्टी के नेता खुद झगड़सलू हैं और वह आए दिन केंद्र सरकार से लड़ते रहते हैं और इन दिनों उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आप संयोजक का असली व्यक्तित्व और सच्चाई सामने आना शुरू हो गई है।

Home / Political / कांग्रेस ने केजरीवाल को ‘बहुरूपिया’ बताया 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो