scriptआडवाणी को पद्म पुरस्कार देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल | Congress question on giving L K Advani padma award | Patrika News
राजनीति

आडवाणी को पद्म पुरस्कार देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस ने उठाया अडवाणी को पद्म पुरस्कार देने पर सवाल, कहा- कहा नहीं दिया जाना चाहिए इस तरह के लोगों को यह सम्मान

Apr 01, 2015 / 08:18 pm

सुभेश शर्मा

नई दिल्ली। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण दिए जाने पर कांग्रेस ने बुधवार को सवाल उठाया और कहा कि इस तरह के लोगों को यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि इस तरह के लोगों को यह पुरस्कार नहीं दिए जाने चाहिए।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में होती है वह सीबीआई का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के मामले में सीबीआई चुप है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जांच की बात करती है।

Home / Political / आडवाणी को पद्म पुरस्कार देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो