scriptकेजरीवाल ने खांसी के इलाज में नहीं मानी PM की “सलाह” | Dr.HR Nagendra on Kejriwal and yoga | Patrika News

केजरीवाल ने खांसी के इलाज में नहीं मानी PM की “सलाह”

Published: Apr 25, 2015 07:57:00 am

अरविन्द केजरीवाल ने खांसी का इलाज डॉ.एच.आर.नागेन्द्र से कराने की प्रधानमंत्री की सलाह नहीं मानी

modi-kejriwal

modi-kejriwal

जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खांसी का इलाज डॉ.एच.आर.नागेन्द्र से कराने की प्रधानमंत्री की सलाह नहीं मानी। स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बेंगलूरू के चांसलर डॉ. नागेन्द्र ने शुक्रवार को यहां महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला से पहले राजस्थान पत्रिका से बातचीत में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल का इलाज डॉ.जिंदल कर रहे हैं।

रोजाना 30 मिनट योगा से रहो स्वस्थ
“योगा का वैज्ञानिक आधार एवं विभिन्न रोगों के उपचार में इसकी भूमिका” विषय पर व्याख्यानमाला में डॉ. नागेन्द्र ने कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट योगा कर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने योग को श्रेष्ठतम बताते हुए कहा कि इसके जरिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उपचार किया जाता है। खासकर जीवनशैली से जुड़ी डायबिटीज, मोटापा, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, कैंसर व एड्स जैसी बीमारियों के उप चार में यह कारगर है।

संस्कृत विवि. में बनेगा योग साधना केन्द्र
व्याख्यानमाला से पहले डॉ.नागेन्द्र ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डॉ.नागेन्द्र को जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग साधना और मंत्र केंद्र बनाने के लिए कहा। राजे के निर्देश पर उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने डॉ.नागेन्द्र और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरि गौतम को संस्कृत विवि. का निरीक्षण करवाया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो