scriptफेसबुक पर ममता बनर्जी की आलोचना स्टूडेंट्स को पड़ी भारी, शहर में लगे होर्डिंग्स | engineering girl get in trouble for criticising mamta banerjee in kolkata | Patrika News
राजनीति

फेसबुक पर ममता बनर्जी की आलोचना स्टूडेंट्स को पड़ी भारी, शहर में लगे होर्डिंग्स

फेसबुक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अपने दोस्तों के साथ चल रही एक बहस एक 21 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए बुरा सपना बन गई। 

Oct 18, 2016 / 01:10 pm

mamta banerjee

mamta banerjee

कोलकाता। फेसबुक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अपने दोस्तों के साथ चल रही एक बहस एक 21 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए बुरा सपना बन गई। दरअसल इस लड़की ने शुक्रवार को फेसबुक पर मुख्यमंत्री की आलोचना की थी। उसको नहीं पता था कि उसकी ये बहस उसको शहर के एक बड़े से होर्डिंग पर नजर आएगी।

ममता बनर्जी की आलोचना करने के बाद लग गए लड़की के होर्डिंग

इस फेसबुक पोस्ट के दो दिन बाद ही रविवार को उसकी पोस्ट दमदम इलाके में एक बड़े बैनर पर नजर आई।इस घटना के बाद कोलकाता यूनिवर्सिटी की छात्रा अब बेहद डरी हुई है। उसे तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी स्थानीय महिलाओं की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं। इस होर्डिंग को लगाने वाली दमदम वॉर्ड 8 सिटिज़न्स कमेटी का मानना है कि अगर लोकतंत्र में इस लड़की को मुख्यमंत्री की आलोचना करने का अधिकार है, तो अन्य लोगों को भी इसी लोकतंत्र के चलते उसे सार्वजनिक रूप से लताडऩे का हक है।
फेसबुक पर ममता बनर्जी की आलोचना करना भारी पड़ा छात्रा को, पोस्ट बनी होर्डिंग, मिली धमकियां
फेसबुक पर दुर्गा की मूर्तियों का जुलूस निकालने पर नाराजगी जताई थी

इस होर्डिंग में लिखा गया है कि हम मुख्यमंत्री की आलोचना की निंदा करते हैं। इस लड़की ने देवी दुर्गा की मूर्तियों का जुलूस निकाले जाने पर नाराजगी जताई थी। इस यात्रा की अगुवानी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। इसे रियो कार्निवाल को कोलकाता का जवाब के रूप में प्रचारित किया गया था। लड़की का मानना था कि यह यात्रा का सही समय नहीं है क्योंकि इस समय राज्य में बेरोजगारी और गरीबी की समस्याओं से जूझ रहा है। उसके कुछ दोस्तों ने इस बात से सहमति जताई, लेकिन कुछ इससे सहमत नहीं थे।
लड़की को मिल रही है तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की धमकियां

अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि होर्डिंग लगाने वाली सिटिजन्स कमेटी ने छात्रा के फेसबुक पेज तक पहुंच कैसे बनाई? तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पार्षद अविजित मित्रा ने कहा कि छात्रा के पोस्ट की एक लाइन, जहां वह कहती है कि मुख्यमंत्री को नदी में डुबकी लगवाई जानी चाहिए, काफी अपमानजनक है, और इसी लाइन की वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया। कुछ साल पहले कोलकाता में एक प्रोफेसर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में एक कार्टून को ईमेल के ज़रिये फॉरवर्ड करने पर जेल में डाल दिया गया था। इस कार्टून भेजने पर प्रोफेसर को गिरफ्तार किए जाने के बाद जनता का गुस्सा भड़क गया था।

Home / Political / फेसबुक पर ममता बनर्जी की आलोचना स्टूडेंट्स को पड़ी भारी, शहर में लगे होर्डिंग्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो