scriptआम आदमी पार्टी ने अपना लोगो बदला | Finally, AAP changes its logo | Patrika News
राजनीति

आम आदमी पार्टी ने अपना लोगो बदला

लोगो को वापस मांगते हुए लाल ने आरोप लगाया था कि पार्टी ने लोगों की
भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था और न ही वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाई

May 25, 2015 / 01:02 pm

जमील खान

AAP Logo

AAP Logo

नई दिल्ली। लोगो के इस्तेमाल पर कार्यकर्ता द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना लोगो बदल डाला है। केसरिया-हरे रंग की जगह अब नीले रंग के लोगो ने ले ली है। पार्टी के फेसबुक पेज और टि्वटर अकाउंट पर नया लोगो देखा जा सकता है। हालांकि, पार्टी की वेबसाइट पर अभी भी विवादित लोगो चल रहा है।

लोगो में बदलाव ऎसे समय आया है जब पार्टी दिल्ली में सत्ता में पूरे 100 दिन कर लिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पार्टी कार्यकर्ता सुनील लाल ने दावा किया था कि उसने ही पार्टी के लोगो का डिजाइन तैयार किया था। इसके चलते उसने पार्टी से कहा था कि वह इस लोगो को किसी भी प्रकार में इस्तेमाल नहीं करे।

राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में लाल ने लिखा था कि पार्टी का लोगो जो मैंने बनाया था वह मेरी संपत्ति है, जिसका मालिकाना हक पार्टी को हस्तारंतरित नहीं किया था।

लोगो को वापस मांगते हुए लाल ने आरोप लगाया था कि पार्टी ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था और न ही वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाई। लोगो को तब वापस मांगा गया था जब योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण और अरविंद केजरीवाल वाले धड़े आमने साने हो गए थे। बाद में भूषण और यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Home / Political / आम आदमी पार्टी ने अपना लोगो बदला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो