scriptअसम, पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान आज | First phase of voting in Assam, West Bengal | Patrika News

असम, पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान आज

Published: Apr 04, 2016 12:42:00 am

इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं

voting

voting

गुवाहटी, कोलकाता। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सोमवार को होगा। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। असम में पाहले चरण में कुल 65 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें ऊपरी असम के ब्रह्मपुत्र घाटी में 50 और बराक घाटी में 15 सीटें आती हैं।

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सर्बानंद सोनोवाल सहित कुल 539 उम्मीदवार चुनाव मैदाान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 93 लाख मतदाताओं के हाथ में है। सुरक्षा के लिए राज्य में 1.27 लाख, 775 कर्मचारी तैनात हैं।

पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर मतदान
पश्चिम बंगाल पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा जैसे जिले शामिल हैं। इस चरण में करीब 38 लाख मतदाता है और इनके लिए 5,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो