scriptकिसानों के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर मारा ताना | Giriraj Singh taunts Rahul Gandhi on farmer's issue | Patrika News

किसानों के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर मारा ताना

Published: May 02, 2015 03:08:00 pm

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के “किसान प्रेम” को स्टंट करार दिया

Giriraj Singh

Giriraj Singh

नई दिल्ली। वापसी के बाद से केन्द्र सरकार पर सवाल दाग रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पूरी भाजपा उतरती दिख रही है। अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उनके “किसान प्रेम” को स्टंट करार दिया। गिरिराज ने कहाकि जिन्हें पता नहीं है कि धान और गेहूं में अंतर क्या होता है, मौसम क्या होता है, वह किसानों की बात कर कर रहा है।

कलावती का ताना मारते हुए उन्होंने कहाकि, राहुल गांधी किसानों के दुख दर्द को क्या जानें। जो अपनी सरकार के रहते कलावती के दुख दर्द को दूर नहीं कर पाए, वह अब किसानों की बात कर रहे हैं। तब लोकसभा में कलावती की काफी चर्चा हुई लेकिन राहुल उनका दुख दूर नहीं कर पाए।

गिरिराज से पहले सांसद साक्षी महाराज ने भी राहुल गांधी पर कड़ा हमला किया था। इसके अलावा संसद में केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भी “सूट-बूट वाली सरकार” के जवाब में अपनी सरकार को “सूझ-बूझ वाली सरकार” कहा था। गौरतलब है कि राहुल ने किसानों को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो