scriptमुस्लिम समाज से भेदभाव की गलती सुधारे सरकार: हामिद अंसारी | Government must repent for mistake against Muslim society: Hamid Ansari | Patrika News

मुस्लिम समाज से भेदभाव की गलती सुधारे सरकार: हामिद अंसारी

Published: Sep 01, 2015 10:28:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय
मुस्लिमों को अपनी पहचान, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तीकरण बरकरार रखने में आ
रही है समस्या

Hamid Ansari

Hamid Ansari

नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सरकार से मुस्लिम समाज से भेदभाव की गलती सुधारने की मांग की है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि मुस्लिमों की सुरक्षा और पहचान के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि ये समुदाय सरकार के मूल मकसद सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ सके।



मुस्लिम संगठनों के शीर्ष मंच ऑल इंडिया मजलिस ए मुशावरात के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय मुस्लिमों को अपनी पहचान, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तीकरण बरकरार रखने में समस्या आ रही है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इसे दूर करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।




उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि जहां तक वंचित रखने,बाहर करने और भेदभाव (सुरक्षा मुहैया कराने में विफलता) का प्रश्न है तो सरकार या उसके एजेंटों की चूक सरकार को जल्द से जल्द सुधारनी है,इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सशक्तीकरण,राजकीय संपत्ति में समान हिस्सेदारी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में निष्पक्ष हिस्सेदारी जैसे मुद्दों (मुस्लिमों के समक्ष है) को हल करने के लिए रणनीतियां और कार्य पद्धतियां विकसित करना चुनौती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दूरदर्शिता से ही सामाजिक शांति संभव है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो