script

अफजल गुरु की याद में कार्यक्रम रखना देशद्रोह है : अमित शाह

Published: Mar 18, 2016 12:02:00 am

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के
जेएनयू जाने को गलत नहीं मानते हैं, लेकिन उन्होंने वहां जो भाषण दिया वह
गलत था

amit shah

amit shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने’भारत माता की जय’ को लेकर हो रही बहस में कूदते हुए गुरुवार को कहा कि यह बोलना देश की परंपरा रही है और 99 प्रतिशत लोगों को ऐसा कहने में कोई आपत्ति नहीं है। शाह ने एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कोई बोलता है तो उसे सहन किया जा सकता है, लेकिन देश के खिलाफ नारेबाजी स्वीकार नहीं की जा सकती।

भाजपा अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जेएनयू जाने को गलत नहीं मानते हैं, लेकिन उन्होंने वहां जो भाषण दिया वह गलत था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, अफजल गुरु को देश के सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी थी और उसकी याद में कार्यक्रम रखना देशद्रोह है। अफजल की बरसी मनाने वाले देशद्रोही हैं।

शाह ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला से पहले भी वहां नौ छात्रों ने आत्महत्या की थी, लेकिन उसे इसलिए नहीं दिखाया गया क्योंकि तब कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार थी। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ समझौते को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत है। Þहमें कांग्रेस से यह पूछना चाहिए कि उसने मुस्लिम लीग के साथ केरल में गठबंधन क्यों किया जिसने देश को तोड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो