scriptभारत-पाकिस्तान ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची | India-Pakistan shared the list of atomic centers | Patrika News
राजनीति

भारत-पाकिस्तान ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची

दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची के लगातार आदान-प्रदान का  है 25वां साल

Jan 02, 2016 / 09:41 am

पुनीत पाराशर

India Pakistan

India Pakistan

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यमों से परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची का अदान-प्रदान किया। यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच हुए परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निवारक समझौते के तहत हुआ।” भारत और पाकिस्तान ने 1988 में हुए समझौते के अनुसार एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शुक्रवार को आदान-प्रदान किया।

इस समझौते पर हस्ताक्षर 31 दिसंबर, 1988 को हुआ था और 27 जनवरी, 1991 को यह प्रभावी हुआ था। समझौते के अनुसार, दोनों देशों को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों के बारे में हर साल पहली जनवरी को जानकारी देनी होती है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची के लगातार आदान-प्रदान का 25वां साल है। पहला आदान-प्रदान पहली जनवरी, 1992 को हुआ था।”

Home / Political / भारत-पाकिस्तान ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो