scriptचीन की चेतावनी – तीनों जर्नलिस्ट निकाले तो गंभीर नतीजे होंगे | India will face serious consequences for evicting 3 journalists : China | Patrika News

चीन की चेतावनी – तीनों जर्नलिस्ट निकाले तो गंभीर नतीजे होंगे

Published: Jul 25, 2016 12:27:00 pm

भारत इन तीनों जर्नलिस्ट को 31 जुलाई तक देश छोड़कर जाने के लिए पहले ही कह चुका है

china against india on NSG

china against india on NSG

बीजिंग। भारत के तीन चीनी जर्नलिस्ट को 31 जुलाई तक देश छोड़ कर जाने के लिए कहने से बौखलाए चीन ने अब भारत को चेतावनी दे डाली है। चीन के स्टेट मीडिया ने कहा – अगर भारत ने उसके तीनों जर्नलिस्ट को बाहर निकाला तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। भारत ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि चीन भारत को न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में मेंबरशिप के लिए सपोर्ट नहीं करता। गौरतलब है कि भारत ने तीनों जर्नलिस्ट का वीजा रिन्यू करने से मना कर दिया है।

चीन ने स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स से कहा – अगर उसके जर्नलिस्ट को देश से बाहर निकाला जाता है तो भारतीयों को भी वीजा मिलपे में परेशानी होगी। चीन में भारत के कई जर्नलिस्ट रहते हैं। अगर नई दिल्ली एनएसजी मेंबरशिप नहीं मिलने पर चीन से बदला ले रही है तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। इस बार वीजा का मुद्दा है। हम भी बता देंगे कि क्या एक्शन लेना चाहिए। हम भी भारतीयों को बता देंगे कि चीनी वीजा लेना इतना आसान नहीं होता।

यह है पूरा मामला

भारत ने सिक्युरिटी एजेंसियों के अलर्ट पर चीन के तीन जर्नलिस्ट को देश छोडऩे को कहा है। इन जर्नलिस्ट के नाम वाउ कियांग, लु तांग और शी योनगांग हैं। वाउ और लु शिन्हुआ के दिल्ली ब्यूरो में काम करते हैं। योनगांग मुंबई में रिपोर्टर हैं। भारत ने चीन के मामले में पहली बार इस तरह का कदम उठाया है। आरोप है कि ये लोग संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक- इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि शिन्हुआ के जर्नलिस्ट भारत में काम नहीं कर सकते। एजेंसी इनकी वजगह पर नए अपॉइंटमेंट कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो