scriptकन्हैया बोला, कश्मीर में महिलाओं से रेप करते हैं सुरक्षाबल | Indian army rapes Indian women in Kashmir, says Kanhaiya Kumar | Patrika News

कन्हैया बोला, कश्मीर में महिलाओं से रेप करते हैं सुरक्षाबल

Published: Mar 09, 2016 12:02:00 pm

कन्हैया ने कहा कि हम आज हिंदुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं

Kanhaiya Kumar

Kanhaiya Kumar

नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार महिला दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देकर फंस गए हैं। भारतीय सेना के जवानों पर कन्हैया ने आरोप लगाया कि कश्मीर में सेना सुरक्षा के नाम पर महिलाओं से बलात्कार करती है।

कन्हैया ने हालांकि यह भी कहा कि वह सुरक्षाबलों का सम्मान करता है, लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है। कन्हैया ने कहा कि हमारे आपस में मतभेत हैं, लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आज हिंदुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में 9 फरवरी को जेएनयू में कार्यक्रम आयोजित कर कथित तौर पर देश विरोधी लगाए गए थे। इसके बाद जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने कन्हैया को छह माह की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो