scriptदेश में मुस्लिमों से ज्यादा सुरक्षित है गाय- शशि थरूर  | It Is Safer To Be A Cow Than A Muslim In India: Shashi Tharoor | Patrika News

देश में मुस्लिमों से ज्यादा सुरक्षित है गाय- शशि थरूर 

Published: Dec 01, 2015 07:11:00 pm

असहिष्णुता पर सदन में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा कि एनडीए सरकार में आप कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं 

Shashi Tharoor in loksabha

Shashi Tharoor in loksabha

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को देश में कथित असहिष्णुता के मुद्दे पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। थरूर ने कहा कि हमें बेहद शर्मिंदगी महसूस होती है जब विदेशी अखबारों में भारत में बढ़ती असहिष्णुता की खबरें प्रकाशित होती हैं। थरूर ने कहा कि देश के मौजूदा माहौल में मुसलमानों से ज्यादा गाय सुरक्षित हैं।

थरूर ने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप मेक इन इंडिया अभियान को भी असहिष्णुता से जोड़ते हुए कहा कि जब तक देश में हेट इन इंडिया की अनदेखी की जाती रहेगी तब कर विदेश में मेक इन इंडिया अभियान प्रमोट नहीं हो सकता है।

असहिष्णुता पर सदन में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा कि एनडीए सरकार में आप कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं जबकि कांग्रेस के 65 साल के शासनकाल में आप करप्शन और अव्यवस्था बर्दाश्त कर लेते थे। किरण खेर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत असहिष्णुता झेली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो