scriptजापान ने जताया भारत से मजबूत रिश्ते बनाने का इरादा | japan seeks deeper ties with india in security defence | Patrika News

जापान ने जताया भारत से मजबूत रिश्ते बनाने का इरादा

Published: Mar 31, 2015 10:38:00 pm

जापान दौरे पर गए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दोनों देशों के संबंधों को बेहद अहम बताया

नई दिल्ली। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जापान ने भारत के सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने का इरादा जताया है। जापान दौरे पर गए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दोनों देशों के संबंधों को बेहद अहम बताते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान में जापान, भारत का प्रमुख साझेदार है, पर्रिकर ने मंगलवार को जापानी विदेश मंत्री फूमियो किशिदा से मुलाकात की, इस दौरान जापानी विदेश मंत्री ने भारत और जापान के बीच समान रूचियों के विषयों पर जोर दिया। इन्होंने जापान की तरफ से भारत के साथ समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर रूचि दिखाई। किशिदा ने कहा कि जापान भारत के साथ आर्थिक सहयोग को और बढ़ाना चाहता है और वह चाहता है कि दोनों देश क्षेत्रीय सहयोग को भी बढ़ावा दे।

रक्षा मंत्री पर्रिकर ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के जापान के इस पहल का स्वागत किया और कहा कि जापान रक्षा उपकरणों और तकनीकी सेक्टर में सहयोग के अलावा भारत के मेक इन इंडिया विजन का भी एक अहम सहयोगी है। गौरतलब है कि भारत का जापान के साथ काफी महत्वपूर्ण संबंध है और यह इस बात से भी स्पष्ट होता है कि रक्षा मंत्री बनने के बाद मनोहर पर्रिकर ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए जापान को चुना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो