scriptपीएम मोदी के निवास पर जेडीयू भेजेगी 1 लाख DNA सैंपल्स | JDU to send one lakh DNA samples at PM Modi's residence | Patrika News
राजनीति

पीएम मोदी के निवास पर जेडीयू भेजेगी 1 लाख DNA सैंपल्स

पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान पर अभी भी जेडीयू साध रही है निशाना, पीएम निवास पर भेजेगी एक लाख डीएनए सैंपल्स

Sep 04, 2015 / 07:28 pm

सुभेश शर्मा

dna samples

dna samples

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान उनसे उनके डीएनए को लेकर सवाल पूछा था। वहीं जेडीयू प्रधानमंत्री के इस बयान पर अभी तक उनका घेराव कर रही है। जेडीयू कार्यकर्ता शुक्रवार को पीएम मोदी के दिल्ली रेजीडेंस पर करीब एक लाख डीएनए सैंपल्स भेजने की तैयारी में है।

टि्वटर पर सीएम नीतीशु कुमार ने कहा कि, पार्टी के “शब्द वापसी अभियान” के तहत बिहार के लोगों के करीब 15 लाख नाखूनों और बालों के सैंपल्स इकट्ठा किए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर तस्वीरों का एक कोलाज भी पोस्ट किया, जिसमें जेडीयू कार्यकर्ता सैंपल्स को इकट्ठा कर रहें हैं। हाल ही में चुनावी रैली के दौरान ही जेडीयू ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करने के लिए शाब्दी वापसी अभियान चलाया था।

गौरतलब है कि मोदी ने कहा था कि, नीतीश कुमार के डीएनए को कोई गड़बड़ी है। वहीं इस पर पलटवार करते हुए नीतीश ने कहा था कि, डीएनए बिहार की धर्ती से उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि, मोदी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाकर राज्य का अपमान किया है। बिहार के डीएनए के साथ कुछ भी गलत नहीं है। राज्य का इतिहास गौरवशाली रहा है। जो डीएनए बिहार के लोगों का है वहीं मेरा है।

Home / Political / पीएम मोदी के निवास पर जेडीयू भेजेगी 1 लाख DNA सैंपल्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो