script

वेंकैया नायडू की पाक को दो टूक, कहा- कश्मीर हमारा, 1971 की लड़ाई से सबक ले पाकिस्तान

Published: Jul 23, 2017 02:27:00 pm

एनडीए उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारे पड़ोसियों को यह याद रखना चाहिए कि 1971 की लड़ाई के क्या परिणाम हुए थे।

Naidu

Naidu

नई दिल्ली। एनडीए उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। नायडू ने कहा कि हमारे पड़ोसियों को यह याद रखना चाहिए कि 1971 की लड़ाई के क्या परिणाम हुए थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद समस्त मानवजाति का दुश्मन है और इसका कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति बन गया है। नायडू का ये बयान अमरीका द्वारा पाकिस्तान को आतंक पोषित देश घोषित करने और आर्थिक मदद में कटौती करने एक दिन बाद आया। 

indo pak


1971 की लड़ाई में पाक को मिली थी शिकस्त
आतंकवाद के मसले पर बोलते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें पड़ोसियों के साथ मतभेद तो स्वीकार है लेकिन अलगाव को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। बता दें कि वर्ष 1971 में पाकिस्तान ने युद्ध के मैदान में भारत के हाथों मुंह की खाई थी। इसी युद्ध का परिणाम है कि पूर्वी पाकिस्तान का बांग्लादेश के रूप में उदय हुआ। पाकिस्तानी सेना के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमपज़्ण कर दिया था।

हम शांतिप्रिय लोग, शांति चाहते हैं
नायडू ने कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं और शांति चाहते हैं। हमने कभी किसी देश पर कोई हमला नहीं किया और यही हमारी विशेषता है। उन्होंने कहा कि हम लड़ाई और हिंसा के पक्ष में नहीं है। नायडू ने कहा कि अपने पड़ोसियों के साथअच्छे संबंध रखना हमारी नीति में शामिल है। कश्मीर विवाद पर उन्होंने कहा कि उन्हे यह याद रखना चाहिए कि कश्मीर अखंड भारत का अभिन्न अंग है। इसका कोई हिस्सा या तक कि पीओके में किसी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 


ट्रेंडिंग वीडियो