scriptयूपी विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेगी ‘आप’, पंजाब पर फोकस | Kejriwal will not contest in UP election | Patrika News

यूपी विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेगी ‘आप’, पंजाब पर फोकस

Published: Feb 12, 2016 01:14:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

केजरीवाल का कहना है कि अभी इतनी तैयारी नहीं है कि वे यूपी में चुनाव
लड़े, पार्टी पंजाब चुनावों पर फोकस कर रही है

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। केजरीवाल का कहना है कि अभी इतनी तैयारी नहीं है कि वे यूपी में चुनाव लड़े। फिलहाल पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों पर फोकस कर रही है। केजरीवाल का कहना है कि वहां की जनता को पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस से सीधा मुकाबले की बात कही, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी सत्तारूढ़ गठबंधन से लोगों में निराशा है।

कांग्रेस और भाजपा पर केजरी का निशाना
पंजाब विधानसभा चुनाव पर केजरीवाल ने कहा कि लड़ाई लडऩी है तो वो जीतने के लिए होनी चाहिए। चंद विधायक बन जाने से कोई फायदा नहीं होता है। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में रहती है तो लोग भाजपा को वोट देते हैं। वहीं अगर भाजपा सत्ता में है तो अगली बार वोट कांग्रेस के खाते में जाते हैं, यानी जनता दोनों ही पार्टियों से परेशान है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने लोगों को भरोसेमंद विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने प्रत्याशी नहीं उतारने चाहिए थे। पार्टी के पास न तो तैयारी थी न ही अच्छे कैंडीडेट थे।

केजरीवाल के पंजाब दौरे का विरोध करेगी कांग्रेस

उधर, कांग्रेस ने केजरीवाल के पंजाब दौरे का विरोध करने की बात कही है। सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि अगर आप ने अपना चुनावी एजेंडा नहीं बदला तो कांग्रेस उन्हें पंजाब में घुसने भी नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो आग से खेलने जैसा है। आप द्वारा यह बेहद खतरनाक राजनीति की जा रही है। पंजाब के संवेदनशील राज्य है, पहले भी लोगों की भावनाओं से खेलने का खामियाजा उठाया जा चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो