script

केके शर्मा होगे दिल्ली के नये मुख्य सचिव 

Published: Mar 02, 2015 03:39:00 pm

 केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के नये मुख्य सचिव के रूप में के. के. शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के नये मुख्य सचिव के रूप में के. के. शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सिंह ने 1983 बैच के आईएस अधिकारी शर्मा के नाम को दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में मंजूरी दी।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रमेश नेगी को दिल्ली का मुख्य सचिव बनाने की मांग की थी। इस संबंध में केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने पिछले सप्ताह सिंह से मुलाकात भी की थी। इससे पहले केजरीवाल ने गृहमंत्रालय को रमेश नेगी का नाम सुझाया था, जिसे मंत्रालय ने ठुकरा दिया। 

ट्रेंडिंग वीडियो