scriptललित मोदी ने सोनिया, वरूण को भी लपेटा, पढ़ें तमाम ट्वीट्स | Lalit Modi now attack on Sonia and Varun Gandhi | Patrika News

ललित मोदी ने सोनिया, वरूण को भी लपेटा, पढ़ें तमाम ट्वीट्स

Published: Jul 01, 2015 09:21:00 am

ललित
मोदी ने कहा सब ठीक करने के लिए मुझसे सोनिया गांधी की बहन ने मांगे थे 375 करोड़
रूपए

Lalit Modi

Lalit Modi

नई दिल्ली। “ललितगेट” मामला दिनों दिन बड़ा ही होता जा रहा है। नेहरू परिवार के खिलाफ लगातार हमले करते हुए अब आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा सांसद वरूण गांधी को भी लपेटे में ले लिया है। मंगलवार देर रात ललित मोदी ने लड़ीवार कई ट्वीट किए और बड़े खुलासे भी।

मोदी ने लिखा कि कुछ साल पहले वरूण गांधी लंदन में उनके घर आए और उन्होंने सोनिया गांधी की मदद से सब ठीक करने का आश्वासन भी दिया था। ललित मोदी ने लिखा, “वे चाहते थे कि मैं इटली में रह रही उनकी चाची की बहन से एक बार मिल लूं। जब एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे संपर्क किया गया तो सोनिया की बहन ने काम करने के बादले 60 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 375 करोड़ रूपए की मांग की। इस पर मैंने कहा कि क्या पागलपन है।”

ललित मोदी ने ट्वीट किया है कि क्या वरूण गांधी इस बात से इनकार कर सकते हैं? मोदी ने कहा, “वरूण चाहें तो इनकार कर सकते हैं, लेकिन मैंने हर मुलाकात का वीडियो रिकॉर्ड बना रखा है। जब वरूण लंदन के रिट्ज होटल में ठहरे हुए थे, तो क्या मुझसे मिलने मेरे घर नहीं आए थे? वरूण को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी चाची के बारे में क्या कहा था। एक विश्वविख्यात ज्योतिषी इसका गवाह है।” गौरतलब है कि ललित मोदी इससे पहले प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ लंदन में अलग अलग मुलाकातों का खुलासा कर चुके हैं।

https://twitter.com/varungandhi80


https://twitter.com/hashtag/soniagandhi?src=hash


https://twitter.com/varungandhi80


https://twitter.com/INCIndia


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो