scriptबीफ पर घिरे लालू का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बताया “धृतराष्ट्र” | Lalu Attacked on Prime Minister, said, "Dhritarashtra" | Patrika News
राजनीति

बीफ पर घिरे लालू का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बताया “धृतराष्ट्र”

भाजपा का पलटवार, केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने राजद सुप्रीमो को पुत्र प्रेम
में अंधा “कलयुगी धृतराष्ट्र” बताया

Oct 06, 2015 / 09:01 am

Rakesh Mishra

Lalu Prasad Yadav

Lalu Prasad Yadav

पटना। हिन्दुओं के भी गौमांस खाने संबंधी बयान के कारण चारों ओर से घिरने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज मीडिया पर दोष मढ़कर जहां पल्ला झाड़ने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री को परोक्ष रूप से धृतराष्ट्र कहकर हमला किया तो भाजपा ने भी पलटवार में उन्हें पुत्र प्रेम में अंधा कलयुगी धृतराष्ट्र बता दिया।




Tweet कर मोदी पर किया परोक्ष हमला
गोमांस को लेकर दिये गए बयान के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और भाजपा और उसके दलों के बीच बयानबाजी आज भी जारी रही। राजद सुप्रीमो यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र ना सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है। दुर्योधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट है। राजद अध्यक्ष यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने अगले Tweet में लिखा कि ये धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है। दिखावे के लिए चिल्लाता है। जब बोलने की जरूरत होती है, मौन धारण कर छुप कर बैठ जाता।



भाजपा ने लालू पर किया पलटवार
प्रधानमंत्री पर राजद सुप्रीमो की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने जमकर पलटवार किया। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने जहां राजद सुप्रीमो को पुत्र प्रेम में अंधा “कलयुगी धृतराष्ट्र” बताते हुए कहा कि भाजपा के पांच पांडव उनका नाश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि राज्य में उनकी पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनती है तो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। मोदी ने Tweet किया कि बिहार में सरकार बनी तो हम गौहत्या पर प्रतिबन्ध लगाएंगे। भाजपा गोवंश की रक्षा कर गोपालकों का जीवन उन्नत बनाएगी।

Home / Political / बीफ पर घिरे लालू का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बताया “धृतराष्ट्र”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो