script

गडकरी होंगे गोवा के चुनाव प्रभारी, गिलुआ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Published: Aug 25, 2016 02:03:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की अंदरुनी लड़ाई
के चलते बीजेपी संगठन महासचिव रामलाल को अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप
दिया था

Laxman Gilua

Laxman Gilua

नई दिल्ली। लक्ष्मण गिलुवा को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीते दस अगस्त को झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की अंदरुनी लड़ाई के चलते बीजेपी संगठन महासचिव रामलाल को अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी की चुनौती झेल रही बीजेपी ने अब राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए नितिन गडकरी को जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि मरांडी ने पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा मुख्यमंत्री, सासंद और राज्य के कोर ग्रुप से चर्चा किए बिना ही कर दी थी। इसके बाद झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महासचिव राम लाल से ताला मरांडी की शिकायत की थी। उसके बाद ही केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को समन किया था। उसके बाद ताला मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष पद इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही सीएनटी-एसपीटी एक्ट पर सरकार के फैसले के खिलाफ बयान देने से ताला मरांडी विवाद में आए थे। असल में आदिवासियों के जमीन अधिग्रहण को आसान बनाने के लिए एक्ट में संशोधन लाए जा रहे हैं। ताला मरांडी का मानना है कि ये आदिवासियों के खिलाफ सरकार का काम है। जनता में इसके प्रति रोष है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोंक दी थी।

उधर, नए प्रदेश अध्यक्ष मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम के जांटा गांव निवासी हैं। पहली बार वह 1995 में विधायक बने। उसके बाद वे 1999 में पश्चिमी सिंहभूम से सांसद चुने गए। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह हार गए। 2009 में वह फिर झारखंड विधानसभा के सदस्य बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र से दोबारा सांसद बने।

ट्रेंडिंग वीडियो