scriptप्राइम टाइम में दिखानी होगी मराठी फिल्मेंः महाराष्ट्र सरकार | Maharashtra Government orders to show Marathi Movies in Prime Time | Patrika News

प्राइम टाइम में दिखानी होगी मराठी फिल्मेंः महाराष्ट्र सरकार

Published: Apr 07, 2015 08:58:00 pm

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मुंबई के सभी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को हर शाम प्राइम टाइम में मराठी फिल्म दिखानी होगी

Maharashtra Government

Maharashtra Government

मुंबइ। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा है कि मुंबई के सभी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को अब हर शाम “पीक बिजनेस ऑवर्स” के दौरान एक मराठी फिल्म दिखानी होगी। वहीं म हाराष्ट्र सरकार के इस आदेश की फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माताओं व अन्य लोगों की ओर से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। राज्य के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि शाम को 6 से 9 बजे के बीच हर एक मल्टीप्लेक्स में कम से कम एक स्क्रीन मराठी फिल्म के लिए रिजर्व में रखी जाए। उन्होंने कहा कि, “हम मराठी फिल्मों को प्रमोट करना चाहते हैं। इसमें विरोध क्यों।”

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की पिछली सरकार ने भी वर्ष 2010 में कहा था कि मुंबई के सभी मल्टीप्लेक्स (लगभग 30) के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे, अगर उन्होंने हर रोज सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे के बीच कम से कम एक मराठी फिल्म नहीं दिखाई। यह भी अनिवार्य होगा कि प्रत्येक मल्टीप्लेक्स हर फिल्म से पहले दिग्गज निर्देशक दादासाहेब फाल्के पर एक लघुफिल्म दिखाए। जबकि नए नियमों ने उस 12 घंटे की अवधि को घटाकर सिर्फ तीन घंटे कर दिया है, लेकिन उसी समय में सिनेमाघरों में सबसे Êयादा भीड़ भी पहुंचती है।

आलोचकों के अनुसार, मराठी फिल्मों को प्रमोट करने की सरकार की इच्छा प्रशंसनीय है, लेकिन अपनी इच्छा को निजी सिनेमाघरों के मालिकों पर थोपना गलत है, वो भी तब जब नई व्यवस्था वित्तीय रूप से नुकसानदायक होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो