scriptAAP सरकार के कैबिनेट में फेरबदल, मनीष को मिला कानून मंत्रालय | Manish sisodia to be delhi new law minister replacing kapil mishra | Patrika News

AAP सरकार के कैबिनेट में फेरबदल, मनीष को मिला कानून मंत्रालय

Published: Aug 31, 2015 06:22:00 pm

सूत्रों की माने तो अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कानून मंत्रालय भी संभालेंगे। हालांकि किन कारणों से कपिल मिश्रा को हटाया गया है

Arvind Kejriwal's New Cabinet

Arvind Kejriwal’s New Cabinet

दिल्ली। दिल्ली सरकार की कैबिनेट में सोमवार को मामूली फेरबदल किया गया। केजरीवाल ने कपिल मिश्रा से दिल्ली के कानून मंत्री की कुर्सी छीन ली है। सूत्रों की माने तो अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कानून मंत्रालय भी संभालेंगे। हालांकि किन कारणों से कपिल मिश्रा को हटाया गया है, ये पता नहीं चला है। केजरीवाल ने पिछले छह महीने के भीतर तीसरी बार कानून मंत्री को बदला है। 

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार की दूसरी पारी में जीतेंद्र सिंह तोमर कानून मंत्री बनाए गए थे। लेकिन फर्जी डिग्री मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी कपिल मिश्रा को दी गई थी। करावल नगर से विधायक और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की नई जिम्मेदारी को अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो