scriptजन्म से 52 साल पहले हो गई विधायक की शादी! | MLA gets married before birth! | Patrika News
राजनीति

जन्म से 52 साल पहले हो गई विधायक की शादी!

जन्म से पहले शादी, यह सुनना अजीब लगता है। लेकिन नागौर जिले के एक एमएलए ने यह कारनामा भी कर दिखाया

Mar 02, 2015 / 06:46 pm

आरिफ मंसूरी

नागौर। शादी की उम्र को लेकर कोई बंधन नहीं है, लेकिन जन्म से पहले शादी, यह सुनना अजीब लगता है। लेकिन नागौर जिले के एक एमएलए ने यह कारनामा भी कर दिखाया है। राजस्थान विधानसभा की बेवसाइट में ऎसा ही नजर आता है। इस साइट ने जन्म से पहले ही एमएलए की शादी करवा दी है। बेवसाइट के अनुसार नागौर जिले के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखाराम की जन्म तिथि 26 मई 1957 और इनके विवाह तिथि 3 जून 1905 है। इन दोनों तारीखों को देखते हैं तो स्थिति हास्यास्पद जैसी ही नजर आती है। आखिर जन्म से 52 साल पहले शादी कैसे हो सकती है? एमएलए सुखाराम से उनकी शादी की सही तिथि के बारे में जाना तो वे भी इ सका सही जबाव नहीं दे पाए।


मंत्री के तीन बच्चे, साइट पर एक भी नहीं
राज्य की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राजस्थान विधानसभा की साइट गड़बडियों का पुलंदा नजर आती है। इसमें नागौर जिले के मंत्री सहित चार विधायक ऎसे हैं जिनके आंगन में तीन से चार बच्चे खेल रहे हैं, लेकिन साइट पर इन विधायकों के एक भी बच्चा नहीं है। परिवहन मंत्री यूनुस खान के तीन संतान, जायल विधायक डॉ. म ंजू बाघमार के दो संतान, खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के एक संतान व मकराना विधायक श्रीराम भींचर के चार संतान हैं। लेकिन साइट पर इन विधायकों के एक भी संतान का उल्लेख नहीं है।

मेल आईडी न व्यवसाय की जानकारी
अधिकांश विधायक फेसबुक व वाट्सअप से भी जुड़े हैं। लेकिन साइट पर इनकी मेल आईडी तक उपलब्ध नहीं है। कई विधायकों के व्यवसाय की भी जानकारी नहीं दी गई है।

सुनकर आ गई हंसी
साइट पर संतान नहीं होने संबंधी जानकारी बताने पर जायल विधायक डॉ.बाघमार हंसने लगी। बोली, अभी तो पूरी जानकारी दी थी। पता नहीं फिर सूचना अपडेट क्यों नहीं की।

आ तो गेली बात है
साइट पर जन्म से पहले शादी की बात बताने पर मेड़ता विधायक सुखाराम बोले, “आ तो गेली बात है।” विधायक से उनकी शादी की सही तिथि जानी तो उन्होंने अनभिन्नता जता दी।

Home / Political / जन्म से 52 साल पहले हो गई विधायक की शादी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो