scriptमोदी कैबिनेट से नजमा की छुट्टी संभव, महबूबा हो सकती हैं शामिल | Modi to expand its cabinet next month nazma can be dropped | Patrika News

मोदी कैबिनेट से नजमा की छुट्टी संभव, महबूबा हो सकती हैं शामिल

Published: Mar 30, 2015 11:38:00 pm

सूत्रों की माने तो अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को कैबिनेट से हटा कर राज्यपाल बनाया जा सकता है

नई दिल्ली। ऎसी खबरें आ रही हैं कि मोदी की कैबिनेट से नजमा हेपतुल्ली की छुट्टी की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 20 अप्रैल को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

सूत्रों की माने तो अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को कैबिनेट से हटा कर राज्यपाल बनाया जा सकता है। 74 साल की नजमा मोदी की कैबिनेट में सबसे ज्यादा उम्र की मंत्री हैं। दूसरी तरफ, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती को नए विस्तार में मोदी अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। नजमा फिलहाल अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं। उनकी जगह इस मंत्रलय की जिम्मेवारी फिलहाल राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे मुख्तार अब्बास नकवी को दी जा सकती है। मोदी कैबिनेट में शिवसेना का प्रतिनिधित्व बढ़ा सकते हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मांग कर रही हैं कि राजस्थान से पर्याप्त सीटें देने के बावजूद भी उनके राज्य को केंद्रीय सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव व अगले साल होने वाले कुछ अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुए कैबिनेट में फेरबदल किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की तीन व चार अप्रैल को बेंगलुरू में होने वाली दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जायेगा और एक खाका तैयार किया जायेगा। सूत्र यह भी कह रहे हैं कि कैबिनेट का विस्तार संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की 20 अप्रैल को शुरू होने से पहले कर लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो