scriptपुत्रवधू के बाद सास ने की आत्महत्या | Mother-in-law commits suicide | Patrika News

पुत्रवधू के बाद सास ने की आत्महत्या

locationजयपुरPublished: Dec 12, 2015 10:30:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

निम्बाला गांव में शनिवार शाम 55 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में बने टांके
में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। चार दिन पूर्व महिला की पुत्रवधू ने अपनी
18 माह की बेटी के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली थी।

निम्बाला गांव में शनिवार शाम 55 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में बने टांके में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। चार दिन पूर्व महिला की पुत्रवधू ने अपनी 18 माह की बेटी के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली थी।

इस पर उसके पीहरपक्ष ने पति,ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। वृद्धा की पुत्रवधू ओमी पत्नी अमराराम बुधवार को अपनी 18 माह की बेटी दिव्या को टांके में फेंक स्वयं भी कूद गई थी।

उसके पीहरपक्ष ने उसके पति अमराराम, सास मोरीदेवी व ससुर पताराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

गांव में फैली सनसनी सांइयों का तला ग्राम पंचायत के निम्बाला गांव में महज 4 दिन के अंतराल में एक ही परिवार की दो महिलाओं के आत्महत्या करने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुत्रवधू के अपनी बेटी के साथ टांके में कूदने की चर्चाएं थमी ही नहीं थी कि उसकी सास ने भी टांके में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों में इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

फिलहाल मोरीदेवी के आत्महत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जानकारी मिलने पर चौहटन पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक चंद्रवीरसिंह, एएसआई खीमसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व शव को टांके से निकलवाया।

मृतका मोरीदेवी का पीहर डाबल सांचौर में है। पीहरपक्ष के लोगों को सूचना भेजी गई है, पहुंचने पर रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो